फॉण्ट कनवर्टर NEW

नीतीश कुमार का बड़ा बयान: अब कहीं नहीं जाएंगे, एनडीए के साथ ही रहेंगे

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने एक बार फिर एनडीए के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर करते हुए कहा है कि वे अब कहीं नहीं जाएंगे और एनडीए के साथ ही रहेंगे। यह बयान उन्होंने पटना स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी

नीतीश कुमार

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने एक बार फिर एनडीए के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर करते हुए कहा है कि वे अब कहीं नहीं जाएंगे और एनडीए के साथ ही रहेंगे। यह बयान उन्होंने पटना स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित अधिवक्ता समागम को संबोधित करते हुए दिया। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया और पार्टी के अधिवक्ताओं को आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम शुरुआत से एनडीए के साथ रहे हैं, हालांकि बीच में कुछ समय के लिए अलग हो गए थे, लेकिन अब हमने तय कर लिया है कि हम कहीं नहीं जाएंगे और एनडीए के साथ ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि जदयू विधि प्रकोष्ठ के गठन से पार्टी को मजबूत आधार मिलेगा और अधिवक्ता साथी न्याय के साथ विकास के संकल्प को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया है, विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वे पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत बनाएं और एकजुट होकर मेहनत करें ताकि जदयू को बड़ी जीत दिलाई जा सके।

इस अवसर पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सहित राज्यभर से आए बड़ी संख्या में अधिवक्तागण और कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने भी अधिवक्ताओं को चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram