Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»‘मैं और इटली किसी के आगे नहीं झुकते’, ट्रंप पर बरसीं जॉर्जिया मेलोनी
World

‘मैं और इटली किसी के आगे नहीं झुकते’, ट्रंप पर बरसीं जॉर्जिया मेलोनी

जी-7 शिखर सम्मेलन को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उसे झूठा और अपमानजनक बताया।
Ashish SinghBy Ashish SinghJune 19, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Rome, (Italy): अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच जुबानी टकराव ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। जी-7 शिखर सम्मेलन से जुड़े एक बयान को लेकर दोनों नेताओं के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक टीवी कार्यक्रम में दावा किया कि हाल ही में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए “गिड़गिड़ाकर अनुरोध” किया था।

Read more: रोम में मेलोनी से मिले PM मोदी, तोहफे में दी ‘मेलोडी’ चॉकलेट; देखें वीडियो

ट्रंप के इस बयान पर इटली की प्रधानमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मेलोनी ने कहा, “न तो मैं और न ही इटली कभी किसी के सामने गिड़गिड़ाते हैं।” मेलोनी ने ट्रंप के दावे को पूरी तरह काल्पनिक बताते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगी देशों के नेताओं के बारे में इस तरह की टिप्पणियां क्यों करते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों के मित्र राष्ट्रों की बजाय दुनिया के वास्तविक विरोधियों के प्रति अधिक सख्त रुख अपनाने की जरूरत है।

इटली की प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश के चुने हुए नेता का सार्वजनिक रूप से मजाक उड़ाना या उसका अपमान करना उचित नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सहयोगी देशों के बीच आपसी सम्मान बना रहना चाहिए। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बेबाक बयानों और विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में फ्रांस के एवियन में आयोजित 52वें जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान भी वह चर्चा का केंद्र बने रहे। सम्मेलन के एक सत्र में देर से पहुंचने पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को “बॉस” बताया था, जिस पर वहां मौजूद कई नेताओं ने हंसते हुए प्रतिक्रिया दी थी।

Read more: इटली में स्कैंडल का खुलासा: पोर्न पेज पर मिले पीएम मेलोनी के फेक फोटो, कई महिला राजनेता शिकार

हालांकि उस टिप्पणी को हल्के-फुल्के अंदाज में लिया गया, लेकिन जॉर्जिया मेलोनी को लेकर दिया गया बयान अब एक नया कूटनीतिक विवाद खड़ा करता दिखाई दे रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की बयानबाजी का असर भविष्य में अमेरिका और इटली के संबंधों पर भी पड़ सकता है। फिलहाल दोनों देशों की सरकारों की ओर से औपचारिक कूटनीतिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस मुद्दे ने अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा जरूर तेज कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

युद्धविराम पर सहमत हुए इजरायल और हिज्बुल्लाह, लेकिन तनाव अभी बरकरार

June 19, 2026

इटली ने जताई नाराजगी, ट्रंप के बयान के बाद विदेश मंत्री ने रद्द किया अमेरिका दौरा

June 19, 2026

युद्धविराम के बीच में ही लेबनान पर इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के 80 ठिकानों पर हमला

June 19, 2026

RECENT ADDA.

NEET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 21 जून को चलेंगी 6 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

June 19, 2026

स्ट्रीट लाइट योजना में घूसखोरी का खेल उजागर, जेई गिरफ्तार; जाने कहां?

June 19, 2026

यूपीएससी इंजीनियरिंग परीक्षा को लेकर रांची में धारा 163 लागू, आदेश जारी

June 19, 2026

श्मशान घाट एवं नदी की भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध ग्रामीणों का विरोध तेज

June 19, 2026

8 साल से लापता सरकारी क्लर्क को आखिरी नोटिस, बर्खास्तगी की तैयारी

June 19, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.