फॉण्ट कनवर्टर NEW

श्मशान घाट एवं नदी की भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध ग्रामीणों का विरोध तेज

Hazaribagh: कटकमदाग प्रखण्ड क्षेत्र के ग्राम बनहा, पंचायत खपरियावा में श्मशान घाट एवं नदी की सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण के संबंध में अंचलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी अमीन द्वारा स्थल की नापी कराई गई। इसके साथ ही खपरियावा पंचायत के मुखिया राजेश गुप्ता के

अपनी भाषा में पढ़ें

Hazaribagh: कटकमदाग प्रखण्ड क्षेत्र के ग्राम बनहा, पंचायत खपरियावा में श्मशान घाट एवं नदी की सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण के संबंध में अंचलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी अमीन द्वारा स्थल की नापी कराई गई।

इसके साथ ही खपरियावा पंचायत के मुखिया राजेश गुप्ता के नेतृत्व में बनहा के ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने एवं सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु अंचलाधिकारी को एक लिखित आवेदन दिया गया ।

ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट एवं नदी की भूमि पर किए गए अतिक्रमण से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई कर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो पूरे गांव के लोग एकजुट होकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रंजीत यादव, मंटू साव, उगन साव, दीपन साव, बाबूलाल गोप, रामचंद्र साव, रंजीत साव, मीना गोप, अनील गोप, उमेश साव, अनिल साव, तिलेश्वर साव,निर्मल गोप सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों की मांग है कि श्मशान घाट एवं नदी की सरकारी भूमि को अविलंब अतिक्रमण मुक्त कराकर जनहित एवं पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram