Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»NEET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 21 जून को चलेंगी 6 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
Bihar

NEET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 21 जून को चलेंगी 6 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।
Ashish SinghBy Ashish SinghJune 19, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दानापुर रेल मंडल ने 21 जून को छह विशेष परीक्षा ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। रेलवे का उद्देश्य परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और अतिरिक्त भीड़ के दबाव को कम करना है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा के दिन यात्रियों और अभ्यर्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए विभिन्न प्रमुख रूटों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे छात्रों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

Read more: NEET 2026 छात्रों के लिए बड़ी राहत! राउरकेला-टाटानगर स्पेशल ट्रेन का ऐलान

जारी कार्यक्रम के अनुसार, विशेष ट्रेनें पटना जंक्शन-दरभंगा, बक्सर-पटना, पटना-बक्सर, जसीडीह-दानापुर, दानापुर-जसीडीह और पटना-गया रूट पर चलेंगी। समय-सारिणी के तहत पहली परीक्षा स्पेशल ट्रेन 21 जून को सुबह 4:30 बजे पटना जंक्शन से रवाना होकर सुबह 9:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन सुबह 6:30 बजे बक्सर से चलकर 9:15 बजे पटना पहुंचेगी। तीसरी ट्रेन शाम 6:20 बजे पटना से रवाना होकर रात 9:05 बजे बक्सर पहुंचेगी। इसके अलावा चौथी स्पेशल ट्रेन जसीडीह से सुबह 3:40 बजे प्रस्थान कर सुबह 9:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। पांचवीं ट्रेन शाम 6:15 बजे दानापुर से चलकर रात 11:00 बजे जसीडीह पहुंचेगी। वहीं छठी ट्रेन सुबह 6:00 बजे पटना जंक्शन से रवाना होकर सुबह 9:00 बजे गया पहुंचेगी।

NEET परीक्षा को लेकर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) भी पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए एक विशेष मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। ईओयू के मुताबिक, 135 ऐसे लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है जिनका नाम पहले प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, फर्जी अभ्यर्थी, धोखाधड़ी और अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है।

Read more: NEET पेपर लीक का सबसे बड़ा केंद्र बना महाराष्ट्र, अब खरीदने वालों की खैर नहीं!

इकाई ने अभ्यर्थियों, अभिभावकों और आम लोगों के लिए एक सार्वजनिक एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें चेतावनी दी गई है कि साइबर ठग और असामाजिक तत्व फर्जी फोन कॉल, संदेश, ईमेल या सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रश्नपत्र, उत्तर कुंजी या परीक्षा में सफलता दिलाने का झांसा देकर ठगी कर सकते हैं। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या भ्रामक सूचना से सतर्क रहें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

साल 2027 में 6 दिन तक चलेगी नीट परीक्षा; पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा

July 10, 2026

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव प्रीतम कुमार को मिली केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी

July 9, 2026

सीवान के उत्पाद निरीक्षक पर ईओयू की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर छापेमारी

July 9, 2026

RECENT ADDA.

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026

‘टाइगर’ ने ‘ग्लाइडर’ को 3-0 से रौंदा, MMK हाई स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.