फॉण्ट कनवर्टर NEW

NEET 2026 छात्रों के लिए बड़ी राहत! राउरकेला-टाटानगर स्पेशल ट्रेन का ऐलान

Chakradharpur news: नीट-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने 21 जून 2026 को राउरकेला और टाटानगर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य परीक्षार्थियों

अपनी भाषा में पढ़ें

Chakradharpur news: नीट-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने 21 जून 2026 को राउरकेला और टाटानगर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य परीक्षार्थियों को समय पर उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना तथा यात्रा के दौरान उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।

रेल प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, विशेष ट्रेन संख्या 68044 21 जून 2026 को राउरकेला से सुबह 5:10 बजे प्रस्थान करेगी और टाटानगर सुबह 9:20 बजे पहुंचेगी। नीट परीक्षा देने वाले छात्रों की अधिकतम सुविधा सुनिश्चित करने के लिए इस विशेष ट्रेन का ठहराव राउरकेला और टाटानगर के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों एवं हॉल्टों पर दिया जाएगा, जिससे विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

चक्रधरपुर मंडल ने कहा है कि वह सुरक्षित, कुशल और यात्री-अनुकूल रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। विशेष ट्रेन के संचालन से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है और वे समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram