Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»स्ट्रीट लाइट योजना में घूसखोरी का खेल उजागर, जेई गिरफ्तार; जाने कहां?
India

स्ट्रीट लाइट योजना में घूसखोरी का खेल उजागर, जेई गिरफ्तार; जाने कहां?

जगतसिंहपुर में स्ट्रीट लाइट परियोजना का एस्टीमेट तैयार करने के बदले 15 हजार रुपए रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
Ashish SinghBy Ashish SinghJune 19, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bhubaneswar: ओडिशा सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जगतसिंहपुर जिले के जनरल इलेक्ट्रिकल डिवीजन (जीईडी) में कार्यरत एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर पर ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना का एस्टीमेट तैयार करने के बदले घूस मांगने का आरोप है।

Read more: ओडिशा में जूनियर इंजीनियर निकला कुबेर, 9 ठिकानों पर रेड से हड़कंप!

विजिलेंस विभाग के अनुसार, आरोपी जूनियर इंजीनियर सोमा दास को 8 मई को ग्राम पंचायत प्राधिकरण की ओर से स्ट्रीट लाइट परियोजना का एस्टीमेट तैयार करने के लिए आवश्यक दस्तावेज सौंपे गए थे। इसके बावजूद उन्होंने बिना किसी ठोस कारण के फाइल को लंबित रखा और कार्य को आगे नहीं बढ़ाया। आरोप है कि बाद में जूनियर इंजीनियर ने परियोजना की अनुमानित लागत 15 लाख रुपए का एक प्रतिशत यानी 15 हजार रुपए रिश्वत के रूप में मांग लिया। कई बार अनुरोध के बावजूद काम नहीं होने पर परेशान कार्यकारी अधिकारी ने ओडिशा विजिलेंस विभाग से शिकायत की और पूरे मामले की जानकारी दी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस अधिकारियों ने 19 जून को विशेष जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी सोमा दास को उनके कार्यालय कक्ष में शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर जब्त कर ली। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी के कटक स्थित किराए के आवास और जगतसिंहपुर स्थित कार्यालय में एक साथ तलाशी अभियान चलाया। आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किए जाने की तैयारी की गई।

इसी बीच विजिलेंस विभाग ने एक अन्य कार्रवाई में कोरापुट जिले के कोटपाड़ा ब्लॉक के सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) सत्यनारायण सेठी के ठिकानों पर भी छापेमारी की। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। तलाशी के दौरान अधिकारियों को दो फ्लैट, 14 एकड़ में फैले दो फार्महाउस, 49 भूखंड, करीब 940 ग्राम सोना, लगभग ढाई किलोग्राम चांदी, 5.48 लाख रुपए नकद, 60.92 लाख रुपए से अधिक की बैंक जमा राशि और एक बेनामी चारपहिया वाहन सहित करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला।

Read more: सलोनी में 67 लाख का गबन करने वाला शातिर एजेंट ओडिशा से गिरफ्तार, 2 साल से था फरार

विजिलेंस विभाग दोनों मामलों में आगे की जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

यूपीएससी इंजीनियरिंग परीक्षा को लेकर रांची में धारा 163 लागू, आदेश जारी

June 19, 2026

सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ बड़ा अभियान, गर्भवती महिलाओं के लिए स्क्रीनिंग अनिवार्य

June 19, 2026

महिला वकील से मारपीट मामले में फंसे अधिवक्ता महेश तिवारी को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

June 19, 2026

RECENT ADDA.

NEET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 21 जून को चलेंगी 6 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

June 19, 2026

स्ट्रीट लाइट योजना में घूसखोरी का खेल उजागर, जेई गिरफ्तार; जाने कहां?

June 19, 2026

यूपीएससी इंजीनियरिंग परीक्षा को लेकर रांची में धारा 163 लागू, आदेश जारी

June 19, 2026

श्मशान घाट एवं नदी की भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध ग्रामीणों का विरोध तेज

June 19, 2026

8 साल से लापता सरकारी क्लर्क को आखिरी नोटिस, बर्खास्तगी की तैयारी

June 19, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.