Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»रोम में मेलोनी से मिले PM मोदी, तोहफे में दी ‘मेलोडी’ चॉकलेट; देखें वीडियो
World

रोम में मेलोनी से मिले PM मोदी, तोहफे में दी ‘मेलोडी’ चॉकलेट; देखें वीडियो

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली यात्रा के दौरान अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया। मेलोनी ने वीडियो शेयर कर पीएम मोदी को धन्यवाद कहा।
By Samsul HaqueMay 20, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Rome, (Italy): विदेश दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी का एक पैकेट भेंट किया है, जिसके नाम को लेकर दोनों नेताओं के प्रशंसक अक्सर सोशल मीडिया पर मीम्स बनाते हैं। इस अनोखे और मीठे गिफ्ट के लिए मेलोनी ने पीएम मोदी का खास अंदाज में शुक्रिया अदा किया।

Read more: मेलोनी के स्वागत में घुटनों के बल बैठे अल्बानिया के पीएम एदी रामा

Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA

— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026

इतालवी प्रधानमंत्री मेलोनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर 12 सेकंड की एक बेहद खूबसूरत वीडियो क्लिप साझा की है। इस वीडियो में वह भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ नजर आ रही हैं। क्लिप में वह मुस्कुराते हुए कह रही हैं, “प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए बहुत अच्छा गिफ्ट लेकर आए हैं। ये टॉफियां हैं जो बहुत स्वादिष्ट हैं।” इसके ठीक बाद उनकी दाईं तरफ खड़े पीएम मोदी मेलोडी टॉफी का पैकेट उठाते हैं, जिस पर बड़े अक्षरों में ‘मेलोडी’ लिखा दिखाई देता है। इस ‘गिफ्ट’ को कैमरे की तरफ दिखाने के बाद दोनों नेता खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं।

रोम में पीएम मोदी का भव्य स्वागत

पीएम मोदी मंगलवार को अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली की आधिकारिक यात्रा पर रोम पहुंचे। वहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मंगलवार की रात (स्थानीय समयानुसार) पीएम मोदी का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। मेलोनी ने भारतीय प्रधानमंत्री का व्यक्तिगत रूप से स्वागत करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!”, जिससे दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच की गहरी बॉन्डिंग साफ दिखाई देती है।

इससे पहले, पीएम मोदी प्रधानमंत्री मेलोनी की ओर से आयोजित एक विशेष डिनर में भी शामिल हुए। उन्होंने इस मुलाकात और ऐतिहासिक कोलोसियम के दौरे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं। पीएम मोदी ने कहा कि वह मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बातचीत को लेकर बेहद उत्सुक हैं, जिससे भारत और इटली के संबंध और मजबूत होंगे।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “रोम पहुंचने के बाद मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मिलने का मौका मिला, इसके बाद कोलोसियम का दौरा किया। हमने कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। मैं आज होने वाली बातचीत का इंतजार कर रहा हूं, जिसमें हम भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने पर बात करेंगे।” अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला से भी मुलाकात करेंगे।

रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने भी इस यात्रा को लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक यात्रा पर इटली पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत और इटली के बीच लंबे समय से बहुआयामी साझेदारी रही है और यह यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को एक नई गति देने वाली है।”

Read more: इटली में स्कैंडल का खुलासा: पोर्न पेज पर मिले पीएम मेलोनी के फेक फोटो, कई महिला राजनेता शिकार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची को पहली बार मिली एशिया के सबसे पुराने ‘डूरंड कप’ की मेजबानी

July 1, 2026

पाक में तालिबान के ताबड़तोड़ हवाई हमले, कई आतंकी ठिकाने तबाह करने का दावा

July 1, 2026

इतिहास का वह काला दिन जब सिराजुद्दौला की हत्या ने अंग्रेजों के हाथों में सौंप दी भारत की चाबी

July 1, 2026

RECENT ADDA.

बिहार विधान परिषद के 10 सदस्यों ने ली शपथ, पवन सिंह पहली बार पहुंचे सदन

July 1, 2026

NEET PG 2026 का शेड्यूल जारी, 30 अगस्त को होगी परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया शुरू

July 1, 2026

IND vs ENG 1st T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, वैभव को मौका नहीं

July 1, 2026

रांची को पहली बार मिली एशिया के सबसे पुराने ‘डूरंड कप’ की मेजबानी

July 1, 2026

3 करोड़ की रिश्वत मांगने के आरोप में हरियाणा कैडर के IPS दीपक गहलावत गिरफ्तार

July 1, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.