फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

मेलोनी के स्वागत में घुटनों के बल बैठे अल्बानिया के पीएम एदी रामा

World News: यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी समिट के दौरान अल्बानिया की राजधानी तिराना में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जो कि सभी की नजरों में आया। जब इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी सम्मेलन में भाग लेने तिराना पहुंचीं, तभी अल्बानिया के पीएम एदी रामा ने

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

World News: यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी समिट के दौरान अल्बानिया की राजधानी तिराना में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जो कि सभी की नजरों में आया।

जब इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी सम्मेलन में भाग लेने तिराना पहुंचीं, तभी अल्बानिया के पीएम एदी रामा ने उनका स्वागत कुछ बेहद असाधारण अंदाज में किया। मेलोनी जैसे ही रेड कार्पेट पर आगे बढ़ीं, रामा ने उनके सामने घुटनों पर झुककर हाथ जोड़कर अभिवादन किया। यह क्षण कैमरों में कैद हो गया और कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

इस अनोखे स्वागत को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं की बाढ़ आ गई हैं। कुछ लोग महिला नेतृत्व के प्रति सम्मान बता रहे हैं, जबकि कुछ ने राजनीतिक ड्रामा करार दिया। मेलोनी और रामा के बीच लंबे समय से अच्छे राजनयिक रिश्ते हैं। दोनों देशों ने हाल ही में कई द्विपक्षीय समझौतों पर काम किया है, जिसमें प्रवास, व्यापार और सुरक्षा के मुद्दे शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram