Skip to content
बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज राहुल गांधी ने संविधान को बताया देश की आत्मा, नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा 27 नवंबर को रांची आएंगी सुनिधि चौहान, 28 को मधु मंसूरी हंसमुख की होगी प्रस्तुति संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने जमशेदपुर से रांची रवाना हुए सैकड़ों कांग्रेसी संविधान दिवस पर समाहरणालय में गूंजी संवैधानिक मूल्यों की प्रतिध्वनि पंजाब में आप की महारैली से पहले हादसा, कॉफी मशीन में विस्फोट से मची अफरा-तफरी शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रंप का नया मास्टरस्ट्रोक: वेनेजुएला अब खरीदेगा सिर्फ ‘Made in USA’ प्रोडक्ट

World News: वेनेजुएला पर हमला और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद से अमेरिका ने वैश्विक राजनीति में हलचल तेज कर दी है। इन सबके बीच अब ट्रंप ने घोषणा की है कि वेनेजुएला अमेरिका की मध्यस्थता वाली नई तेल डील से होने वाली कमाई से सिर्फ अमेरिकी प्रोडक्ट खरीदेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला ने इस पर सहमति जताई है। उन्होंने इस व्यवस्था को काराकास की आर्थिक दिशा में एक बड़ा बदलाव और अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स, किसानों और एक्सपोर्टर्स के लिए एक बूस्ट बताया है।

वेनेजुएला की कमाई पर अमेरिका का ‘कंट्रोल’ कैसे चलेगा?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला तेल समझौते से मिलने वाले रेवेन्यू का इस्तेमाल कई क्षेत्रों में अमेरिका का सामान खरीदने के लिए करेगा। ट्रंप ने लिखा, “मुझे अभी पता चला है कि वेनेजुएला हमारी नई ऑयल डील से मिले पैसे से सिर्फ अमेरिका में बने प्रोडक्ट्स ही खरीदेगा।” वेनेजुएला, अमेरिकन एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स और अमेरिका में बनी दवाइयां, मेडिकल डिवाइस और इक्विपमेंट के साथ-साथ वेनेजुएला के बिजली ग्रिड और एनर्जी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तकनीक और हार्डवेयर खरीदेगा।

यह भी पढ़ें: महंगाई और कटौती से भड़का जनता का गुस्सा, बेल्जियम में 50 हजार का प्रदर्शन

इस खबर को भी पढ़ें : ट्रंप की वेनेजुएला को खुली धमकी: रूस-चीन से तोड़ो नाता, वरना खैर नहीं!

ट्रंप ने इसे एक रणनीतिक बदलाव बताया और कहा कि अमेरिका के प्रतिद्वंदियों के साथ सालों के आर्थिक संबंध के बाद वेनेजुएला अपने मुख्य साझेदार के तौर पर अमेरिका के साथ बिजनेस करने के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रंप ने कहा, “दूसरे शब्दों में, वेनेजुएला अपने मुख्य साझेदार के तौर पर अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह एक समझदारी भरा फैसला है और यह वेनेजुएला और यूएस के लोगों के लिए बहुत अच्छी बात है।”

इस खबर को भी पढ़ें : दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार और सुपरपावर अमेरिका; क्या होगा अंजाम?

यह भी पढ़ें: राजशाही पर पोस्ट करना पड़ा भारी, थाई सांसद की सजा 6 से घटकर 3 साल हुई

अमेरिकी राष्ट्रपति ने वेनेजुएला पर शिकंजा कसने के बाद उसके तेल की बिक्री पर अपने नियंत्रण का ऐलान किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया है कि एक नए फ्रेमवर्क के तहत वेनेजुएला के एक्सपोर्ट और रेवेन्यू अमेरिका की निगरानी में होंगे। अमेरिकी सरकार के अधिकारियों ने कहा है कि तेल बाजार की कीमत पर बेचा जाएगा और कमाई अमेरिकी-कंट्रोल्ड सिस्टम के जरिए होगी। ट्रंप ने इसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था, खासकर अमेरिकी किसानों, मैन्युफैक्चरर्स और मेडिकल सप्लायर्स के लिए सीधे फायदे के तौर पर पेश किया।

इस खबर को भी पढ़ें : वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो जिस जेल में बंद, उसे कहा जाता है ‘धरती का नर्क’

वेनेजुएला का इलेक्ट्रिक ग्रिड हाल के सालों में बार-बार फेल हुआ है, जबकि दवाओं और मेडिकल इक्विपमेंट की कमी के बारे में बड़े पैमाने पर जानकारी सामने आई है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में बने इक्विपमेंट का इस्तेमाल वेनेजुएला के इलेक्ट्रिक ग्रिड और एनर्जी फैसिलिटीज को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। मादुरो के शासन में वेनेजुएला चीन, रूस और ईरान से आयात पर बहुत ज्यादा निर्भर था और अक्सर पेमेंट के तौर पर डिस्काउंट वाले तेल शिपमेंट का इस्तेमाल करता था, हालांकि ट्रंप के इस नए अरेंजमेंट के बाद इस ट्रेंड पर बड़ा असर पड़ेगा। तेल रेवेन्यू को अमेरिका की खरीद से जोड़कर ट्रंप सरकार ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट तक वेनेजुएला की पहुंच को अमेरिकी सामानों की डिमांड से जोड़ दिया है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें