अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड के समीप मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक महिला को हल्की चोटें आईं। विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, स्कूटी सवार महिला ने बताया कि बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई।मिली जानकारी के अनुसार, चैनपुर पोस्ट ऑफिस में कार्यरत शैलेंद्र कुजूर और उनकी पत्नी अनीता कुजूर अपनी स्कूटी से कुछ कार्य के बाद पति के इलाज के लिए गुमला जा रहे थे।जैसे ही वे बस स्टैंड के समीप पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही एक बजाज डोमिनार मोटरसाइकिल ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल चालक की पहचान डहुडड़गांव निवासी और प्रोजेक्ट हाई स्कूल के चपरासी, राहुल केरकेट्टा पिता स्व० रंजीत केरकेट्टा के रूप में हुई है। राहुल केरकेट्टा अपने स्कूल से कार्य कर वापस आ रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।दुर्घटना में हल्की चोट लगने वाली महिला अनीता कुजूर ने बताया, “मैं कुछ काम के लिए अपने पति के साथ गुमला जा रही थी। बस स्टैंड के पास बाइक सवार अचानक मेरी गाड़ी की ओर आया और टक्कर हो गई। यह एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, मेरी जान बच गई।”घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना के जवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाने ले आई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

