Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

महवल लेदर पार्क पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, BIADA को दो टूक… ‘सुविधाएं दुरुस्त करो’

बिहार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर के महवल मेगा लेदर पार्क का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की। वहीं, बियाडा के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार ने कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में जलजमाव, खराब सड़कों और उद्यमियों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

Patna: बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेशकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और औद्योगिक क्षेत्रों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर, फुटवियर एवं एसेसरीज़ पार्क, महवल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और औद्योगिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

निरीक्षण के दौरान बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार (भा.प्र.से.) तथा उद्योग विभाग के निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने औद्योगिक पार्क के विकास, आधारभूत संरचना और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए सड़क, जलापूर्ति और बिजली जैसी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था पर विशेष चर्चा की।

यह भी पढ़ें: खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि औद्योगिक इकाइयों की वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बुनियादी सुविधाओं को पूरी तरह सुदृढ़ किया जाए, ताकि उद्यमियों को अपना व्यवसाय स्थापित करने और उत्पादन गतिविधियों के संचालन में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य निवेशकों के लिए अनुकूल और पारदर्शी वातावरण तैयार करना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें।

महवल और कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं की समीक्षा

औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए BIADA के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार ने कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र (फेज़-1, फेज़-2 और फेज़-3) का भी सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों और विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना।

– जलजमाव और सड़क समस्याओं पर नाराजगी: कुमारबाग निरीक्षण के दौरान सड़क व्यवस्था और जलजमाव की गंभीर समस्याओं को देखते हुए प्रबंध निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और इन समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात

– उद्यमियों से संवाद: प्रबंध निदेशक ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत संचालित इकाइयों जैसे सर्व एंटरप्राइजेज और कुमार टेक्सटाइल के उद्यमियों से विशेष बातचीत कर उनकी कठिनाइयों को समझा और अधिकारियों को उनका त्वरित समाधान करने को कहा।

– बेला और महवल के निर्देश: इसके अलावा महवल और बेला औद्योगिक क्षेत्रों में सामने आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए भी ठोस कदम उठाने और सभी आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Ashish Singh लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *