फॉण्ट कनवर्टर NEW

समाहरणालय में जिला प्रशासन द्वारा एकदिवसीय रक्तदान शिविर और मेडिकल कैंप

Ranchi : जिला प्रशासन की पहल पर राँची समाहरणालय परिसर में 19 नवंबर 2025 को एकदिवसीय रक्तदान शिविर सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाहरणालय भवन के ब्लॉक-बी, कमरा संख्या 215 में आयोजित हुआ, जहाँ पदाधिकारियों, कर्मचारियों और समाहरणालय आने वाले आगंतुकों

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : जिला प्रशासन की पहल पर राँची समाहरणालय परिसर में 19 नवंबर 2025 को एकदिवसीय रक्तदान शिविर सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाहरणालय भवन के ब्लॉक-बी, कमरा संख्या 215 में आयोजित हुआ, जहाँ पदाधिकारियों, कर्मचारियों और समाहरणालय आने वाले आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वैच्छिक रक्तदान किया।

शिविर में उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार सहित विभिन्न विभागों के कई अधिकारी और कर्मचारीगण शामिल हुए। सभी ने यह संदेश दिया कि समाज की भलाई के लिए रक्तदान एक महत्वपूर्ण और मानवीय कर्तव्य है।

रक्तदान के साथ-साथ मेडिकल कैंप में भी आने वालों ने अपनी स्वास्थ्य जाँच कराई। शिविर में उपस्थित चिकित्सकीय टीम ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और सम्मान चिह्न देकर प्रोत्साहित किया गया।

उप विकास आयुक्त श्री भुवनिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है, और समाहरणालय परिवार का यह सामूहिक प्रयास कई जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram