फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोकपाल ने किया सरकारी योजनाओं का निरीक्षण, जल्द काम पूरा करने का निर्देश

चैनपुर प्रखंड की बरवेनगर पंचायत में बुधवार लोकपाल साहबान शेख ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अबुवा आवास, मनरेगा योजना से संचालित अधूरा बकरी एवं गाय शेड निर्माण, और कूप निर्माण के कार्यों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर प्रखंड की बरवेनगर पंचायत में बुधवार लोकपाल साहबान शेख ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अबुवा आवास, मनरेगा योजना से संचालित अधूरा बकरी एवं गाय शेड निर्माण, और कूप निर्माण के कार्यों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान लोकपाल साहबान शेख ने सभी निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों और लाभुकों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। लोकपाल ने अबुवा आवास योजना के कार्यों का भौतिक सत्यापन किया और सख्त निर्देश दिया कि सभी अधूरे आवासों के निर्माण को शीघ्र अति शीघ्र पूरा किया जाए। मनरेगा के तहत संचालित बकरी शेड और गाय शेड के अधूरे कार्यों को भी अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।लोकपाल साहबान शेख ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय पर कार्य पूरा नहीं करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।इस निरीक्षण के दौरान लोकपाल साहबान शेख के साथ बीपीओ कांति कुमारी, इंजीनियर संदीप तिवारी, संजय उरांव, सुमित खलखो, और रोजगार सेवक सहित कई अन्य कर्मी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram