Skip to content
Log In
धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आयोजित की छात्र महापंचायत, कई मुद्दों पर चर्चा कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज बिहार में 91 हजार रोजगार सृजन, सुशासन के लिए प्रशासन में बड़े बदलाव ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां 21 एकड़ में फैले राष्ट्रपति निकेतन पहुंचे राज्यपाल, क्या है इसकी खासियत?

बोकारो उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी “लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

यह महोत्सव बोकारो जिले के टीटीपीएस, ललपनिया में आगामी 4 और 5 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से आयोजन की तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव झारखंड की आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती प्रदान करेगा। मौके पर दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को महोत्सव की रूपरेखा और सुरक्षा तैयारियों की जानकारी दी तथा उनके सुझावों को लागू करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *