फॉण्ट कनवर्टर NEW

अफगानिस्तान ने 58 पाक सैनिक मार गिराने का दावा, पाक बोला ‘भारत जैसा जवाब देंगे’

World News: अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर एक बार फिर तनाव चरम पर है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि अफगान बलों ने पाकिस्तान की 25 सैन्य चौकियों पर कब्जा कर 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है, जबकि 30

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर एक बार फिर तनाव चरम पर है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि अफगान बलों ने पाकिस्तान की 25 सैन्य चौकियों पर कब्जा कर 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है, जबकि 30 से अधिक घायल हुए हैं।

अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह जवाब पाकिस्तान के कथित हवाई उल्लंघन के बाद दिया गया। मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन आधी रात को खत्म हुआ और अफगान सेना पूरी तरह तैयार है यदि पाकिस्तान ने दोबारा सीमा का उल्लंघन किया।

पाकिस्तान ने दिए पलटवार के संकेत

पाक सेना ने अफगानिस्तान के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उसके सिर्फ 25 सैनिक मारे गए हैं लेकिन पाकिस्तान ने 200 तालिबानी लड़ाकों को ढेर किया है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा, “अफगानिस्तान को भी भारत की तरह मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। पाकिस्तान अब चुप नहीं बैठेगा, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।”

सीमा क्षेत्र में बढ़ी झड़पें

रिपोर्टों के अनुसार, संघर्ष छह सीमा इलाकों में हुआ, जिसमें खैबर-पख्तूनख्वा सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। पाकिस्तान ने भी भारी हथियारों और गोलाबारी से जवाब दिया, जिसमें तीन अफगान ड्रोन मार गिराने का दावा किया गया है। बताया गया कि ये ड्रोन बम ले जा रहे थे।

अंतरराष्ट्रीय चिंता, सऊदी अरब ने दिलाई शांति की अपील

सऊदी अरब ने दोनों देशों के बीच हिंसक झड़पों पर चिंता जताई है। उसने अफगानिस्तान और पाकिस्तान से शांति और बातचीत के जरिए विवाद हल करने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में अस्थिरता न बढ़े।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram