Skip to content
बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज राहुल गांधी ने संविधान को बताया देश की आत्मा, नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा 27 नवंबर को रांची आएंगी सुनिधि चौहान, 28 को मधु मंसूरी हंसमुख की होगी प्रस्तुति संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने जमशेदपुर से रांची रवाना हुए सैकड़ों कांग्रेसी संविधान दिवस पर समाहरणालय में गूंजी संवैधानिक मूल्यों की प्रतिध्वनि पंजाब में आप की महारैली से पहले हादसा, कॉफी मशीन में विस्फोट से मची अफरा-तफरी शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हमास ने 7 बंधक छोड़े; इजराइल में जश्न, नेतन्याहू बोले- “हम आपको गले लगाते हैं”

World News: गाजा में लंबे संघर्ष के बाद राहत की खबर आई है। हमास ने सात इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया है, जबकि 13 और को जल्द रिहा करने का ऐलान किया गया है। इस खबर के सामने आते ही इजराइल में हर्ष और उमंग का माहौल बन गया।

इजराइली परिवारों के लिए भावुक पल

इजराइली सेना ने पुष्टि की कि सातों बंधक सुरक्षित इजराइल पहुंच गए हैं। उन्हें दक्षिणी इजराइल के सैन्य अड्डे पर लाया गया, जहां उनके परिवार से मिलने की व्यवस्था की गई। इसके बाद उन्हें हेलिकॉप्टर से देश के विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया।

यह भी पढ़ें: महंगाई और कटौती से भड़का जनता का गुस्सा, बेल्जियम में 50 हजार का प्रदर्शन

नेतन्याहू का संदेश और स्वागत किट

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रिहा हुए नागरिकों के लिए एक भावुक पत्र लिखा। हिब्रू में लिखे इस पत्र में उन्होंने कहा, “इजराइल के पूरे लोगों की ओर से, आपका स्वागत है! हम आपका इंतजार कर रहे थे।” नेतन्याहू के ऑफिस ने संदेश की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि रिहाई के बाद बंधकों को वेलकम किट दी गई है, जिसमें कपड़े, लैपटॉप, मोबाइल और टैबलेट जैसी आवश्यक चीजें शामिल हैं।

इजराइल पहुंचे डोनाल्ड ट्रम्प

इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इजराइल पहुंचे। प्रधानमंत्री नेतन्याहू खुद उन्हें बेन गुरियन एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे। इस मुलाकात को दोनों देशों के संबंध मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। गाजा क्षेत्र से आई इस रिहाई की खबर ने जहां शांति की उम्मीदें बढ़ाई हैं, वहीं आगे की 13 बंधकों की रिहाई को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: राजशाही पर पोस्ट करना पड़ा भारी, थाई सांसद की सजा 6 से घटकर 3 साल हुई

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें