फॉण्ट कनवर्टर NEW

धारा 184 के तहत होगी कानूनी कार्रवाई, बकाएदारों को चेतावनी

Ranchi : रांची नगर निगम की आय वृद्धि और वित्तीय मजबूती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व संग्रहण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और राजस्व वसूली को और

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : रांची नगर निगम की आय वृद्धि और वित्तीय मजबूती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व संग्रहण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और राजस्व वसूली को और तेज करने पर जोर दिया गया।

अपर प्रशासक ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना ही सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने निर्देश दिया कि कर भुगतान से बचने वाले बड़े बकाएदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 184 के तहत कठोर कानूनी कदम तत्काल उठाने का आदेश दिया गया।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि राजस्व वसूली में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों को अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी से निभानी होगी। बैठक में राजस्व से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, सभी कर संग्रहकर्ता, राजस्व निरीक्षक, मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के प्रतिनिधि तथा राजस्व शाखा के अन्य सभी कर्मी उपस्थित थे। अधिकारियों ने तय किया कि राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए ठोस रणनीति अपनाई जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram