Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

जीतन राम मांझी ने चिराग पर साधा वार- हम 2020 से जानते हैं उनका चाल-चरित्र

Patna News: बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजी के साथ ही व्यक्तिगत हमले तेज हो गए हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान पर सीधा निशाना साधते हुए कहा है, कि उनका चाल और चरित्र हम 2020 से जानते हैं।

मोदी सरकार गरीबों के लिए कर रही काम

गौरतलब है कि चिराग पासवान ने हाल ही में अपनी पार्टी के लिए कम से कम 43 सीटों की मांग की थी। इसी के बीच मांझी ने बयान दिया कि बिहार और भारत को मजबूत करने के लिए सभी दलों को मिलकर एनडीए को मजबूत करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ

केंद्रीय मंत्री मांझी ने बताया कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव हो जाने के बाद दिल्ली में एनडीए की अहम बैठक होगी, जिसमें बिहार सीट बंटवारे को लेकर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन में किसी तरह का झमेला नहीं है और जो आदेश हेडक्वार्टर से मिलेगा वही मान्य होगा।

इससे पहले हाल ही में मांझी ने कहा था कि जरूरत पड़ने पर उनकी पार्टी बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, कि कभी-कभी कार्यकर्ताओं को संदेश देने के लिए ऐसा कहा जाता है। गठबंधन में रहते हुए हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ते हैं। पिछली बार भी भले कुछ सीटों पर लड़े, लेकिन प्रचार 62 से अधिक सीटों पर किया। जीएसटी सुधारों को लेकर मांझी ने केंद्र सरकार की सराहना की और कहा, मैं 46 साल से राजनीति में हूं, इतना बड़ा तोहफा पहले किसी सरकार से नहीं मिला। मोदी सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *