फॉण्ट कनवर्टर NEW

करमटोली चौक स्थित ‘LEVEE TAVERN’ रेस्टोरेंट को रांची नगर निगम ने सील किया

Ranchi : रांची नगर निगम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करमटोली चौक स्थित चर्चित रेस्टोरेंट “LEVEE TAVERN” को सील कर दिया है। यह कदम प्रशासनिक आदेश के तहत उठाया गया, जिसमें पाया गया कि रेस्टोरेंट का भवन अनुमोदित नक्शे और नगर निगम के Bye-laws

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : रांची नगर निगम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करमटोली चौक स्थित चर्चित रेस्टोरेंट “LEVEE TAVERN” को सील कर दिया है। यह कदम प्रशासनिक आदेश के तहत उठाया गया, जिसमें पाया गया कि रेस्टोरेंट का भवन अनुमोदित नक्शे और नगर निगम के Bye-laws का पूरी तरह उल्लंघन करता है।

निगम की टीम ने पूर्व में इस भवन का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि निर्माण कार्य न केवल स्वीकृत नक्शे से अलग है, बल्कि Bye-laws के लगभग हर बिंदु पर 100 प्रतिशत विचलन पाया गया। यही नहीं, यह निर्माण पूर्व में पारित भवन प्लान संख्या RMC/BP/0484/W21/2023 के भी विरुद्ध किया गया था।

झारखंड नगरपालिका अधिनियम-2011 की धारा 426 की अवहेलना को गंभीर मानते हुए निगम ने धारा 437 के तहत तत्काल प्रभाव से इस अनधिकृत निर्माण को सील करने का आदेश दिया। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नगर निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। लोग यह जानकर हैरान हैं कि एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट ने नियमों की इतनी बड़ी अनदेखी की। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर रोक लगाई जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram