Ranchi : झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) को बड़ी सफलता मिलने जा रही है। कुख्यात अमन साहू गिरोह के शार्पशूटर और कुख्यात अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह को शनिवार (23 अगस्त) को भारत लाया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, मयंक सिंह पिछले साल 29 अक्टूबर से रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर अजरबैजान की राजधानी बाकू में हिरासत में था। वहां से अब अजरबैजान प्रशासन उसे झारखंड ATS की तीन सदस्यीय टीम को सौंपेगा। इसके बाद ATS उसे दिल्ली होते हुए रांची लेकर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र
मयंक सिंह पर 48 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा केस हजारीबाग जिले में बड़कागांव, केरेडारी, कोर्रा और सदर थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। इसके अलावा रांची, रामगढ़, गिरिडीह और पलामू में भी कई गंभीर अपराधों में वह वांछित है। झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़ (रायपुर) और राजस्थान पुलिस ने भी उसके खिलाफ केस दर्ज किए हैं।
भारत लौटने के बाद झारखंड पुलिस के साथ-साथ इन राज्यों की पुलिस भी उससे पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि मयंक से पूछताछ के दौरान अमन साहू गिरोह की गतिविधियों और उसके नेटवर्क को लेकर कई बड़े राज सामने आ सकते हैं। ATS के अधिकारियों का कहना है कि मयंक की गिरफ्तारी और वतन वापसी से झारखंड में संगठित अपराध पर नकेल कसने में बड़ी मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन
संबंधित खबरें
- Bihar PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार
- #Breaking News अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द
- #Breaking News नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सफाई, सौंदर्गीकरण और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश
- #Breaking News नगर आयुक्त ने किया कांके स्लॉटर हाउस का निरीक्षण, 5 दिसंबर से ट्रायल रन का निर्देश













