फॉण्ट कनवर्टर NEW

इंदिरा गांधी पेंशन योजना के 64 हजार 628 लाभुकों को पेंशन राशि का सीधा भुगतान

Ranchi News : रांची जिला प्रशासन ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 64,628 लाभुकों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से पेंशन राशि का भुगतान किया है। यह राशि आधार लिंक्ड बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रांची जिला प्रशासन ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 64,628 लाभुकों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से पेंशन राशि का भुगतान किया है। यह राशि आधार लिंक्ड बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई है, जिससे लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से लाभ मिल सके।

विभिन्न योजनाओं का भुगतान विवरण

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना :– 52,653 लाभुकों को अप्रैल से मई 2025 तक प्रति माह ₹1,000 की दर से भुगतान किया गया।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना :– 11,623 विधवा लाभुकों को अप्रैल से जून 2025 तक प्रति माह ₹1,000 का भुगतान हुआ।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना :– 352 दिव्यांग लाभुकों को अप्रैल से जून 2025 तक प्रति माह ₹1,000 की राशि दी गई।

लंबित भुगतान वालों के लिए जरूरी सूचना

जिन लाभुकों को पेंशन की राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें अपने बैंक खाते की आधार सीडिंग की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है। इसके लिए लाभुक अपने नजदीकी प्रखंड या अंचल कार्यालय या जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संपर्क कर सकते हैं।

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) अनिवार्य

पेंशन योजना का लाभ जारी रखने के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। रांची जिले में अब तक कुल 65,142 लाभुकों में से केवल 13,497 लाभुकों का DLC बन पाया है। प्रशासन ने सभी पात्र पेंशनधारियों से जल्द से जल्द DLC बनवाने की अपील की है ताकि पेंशन वितरण प्रक्रिया बाधित न हो।

कहां बनवाएं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

  • ग्रामीण क्षेत्र: पंचायत सचिव या प्रखंड कार्यालय से
  • शहरी क्षेत्र: अंचल कार्यालय या जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, रांची से

NOTE-प्रशासन का कहना है कि समय रहते डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट नहीं बनाने वाले पेंशनधारियों की मासिक पेंशन राशि रुक सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram