Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में झारखंड से 5000 कार्यकर्ता हाेंगे शामिल, 14 दिसंबर को होगी रैली
#Trending

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में झारखंड से 5000 कार्यकर्ता हाेंगे शामिल, 14 दिसंबर को होगी रैली

By Muzaffar HussainDecember 2, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। बैठक में आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़ रैली” की व्यापक तैयारी पर गहन चर्चा हुई। सभी जिलों के अध्यक्षों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया गया और रैली में झारखंड से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिलावार समीक्षा की गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य रैली में झारखंड से कम से कम पांच हजार कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज कराना है ताकि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विपक्ष की आवाज मजबूत हो। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता के अधिकारों की रक्षा करने में विफल रही है और उल्टे अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया लागू कर विपक्ष समर्थक मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं तथा फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़कर चुनावों में अनुचित लाभ लेने की कोशिश की जा रही है।

कमलेश ने कहा कि एसआईआर की जटिल प्रक्रिया आम लोगों को परेशान कर रही है। वर्षों पुराने दस्तावेज खोजने में जनता को कठिनाई हो रही है जबकि दूसरी ओर बीएलओ पर इतना दबाव है कि वे तनाव में आकर आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाने के लिए विवश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी स्थिति किसी भी रूप में मंजूर नहीं करेगी और एसआईआर का जोरदार विरोध करेगी।

बैठक में यह भी कहा गया कि एसआईआर की प्रक्रिया न केवल पारदर्शी नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास है। कांग्रेस इसके खिलाफ जन-जागरण अभियान चलाएगी और 14 दिसंबर की रैली के माध्यम से इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाएगी।

बैठक में ज़ूम के माध्यम से सभी जिलाध्यक्ष शामिल रहे और उन्होंने अपने क्षेत्रों की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में मंत्री दीपिका पांडे सिंह, बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, डॉ. रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, अनादि ब्रह्म, ब्रजेंद्र सिंह, सुल्तान अहमद, भीम कुमार सहित कई प्रमुख नेता भी मौजूद थे।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिल्ली की यह रैली देशभर में विपक्षी ताकतों का एकजुट प्रदर्शन होगी और झारखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इस अभियान को और मजबूती देगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

मंईयां सम्मान योजना और पेंशन की राशि जारी, 5.33 लाख लाभुकों को मिली बड़ी राहत

July 10, 2026

मारवाड़ी युवा मंच का अनोखा अभियान, महिलाओं को कैंसर जागरूकता और बेटी बचाने का संदेश

July 10, 2026

178 अभ्यर्थियों के हाथों में पहुंचे नियुक्ति पत्र, मंत्री दीपक बिरुआ और सांसद जोबा माझी ने दी बधाई

July 10, 2026

RECENT ADDA.

24 दिन बाद मिला गुम हुआ Motorola मोबाइल, बोकारो पुलिस ने लौटाकर जीता भरोसा

July 10, 2026

मंईयां सम्मान योजना और पेंशन की राशि जारी, 5.33 लाख लाभुकों को मिली बड़ी राहत

July 10, 2026

मारवाड़ी युवा मंच का अनोखा अभियान, महिलाओं को कैंसर जागरूकता और बेटी बचाने का संदेश

July 10, 2026

178 अभ्यर्थियों के हाथों में पहुंचे नियुक्ति पत्र, मंत्री दीपक बिरुआ और सांसद जोबा माझी ने दी बधाई

July 10, 2026

सोशल मीडिया से मिली पहचान, भटकी महिला को परिवार से मिलाने में मिली बड़ी सफलता

July 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.