फॉण्ट कनवर्टर NEW

आयुष्मान भारत से जुड़ेंगे 2 नए अस्पताल, 2 का आवेदन रद्द, 3 को सुधरने का मौका

मानकों पर खरे न उतरने वाले अस्पतालों पर गिरी गाज, जिला सूचीबद्धता समिति का फैसला

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: जिले के गरीब परिवारों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक नया कदम उठाया है। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित ‘जिला सूचीबद्धता समिति’ की बैठक में आयुष्मान भारत योजना (AB-PMJAY) के तहत नए अस्पतालों की एम्पैनलमेंट प्रक्रिया पर मंथन किया गया।
जांच दल द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट की गहन समीक्षा के बाद समिति ने 2 अस्पतालों को आयुष्मान योजना से जोड़ने (Empanelment) की अंतिम स्वीकृति दे दी है। इन नए अस्पतालों के शामिल होने से आम जनता को कैशलेस इलाज की और बेहतर सुविधा मिलेगी।

मानकों पर सख्ती: 2 आवेदन खारिज, 3 पर दोबारा होगी समीक्षा

पारदर्शिता और मरीजों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए समिति ने 2 अस्पतालों के आवेदनों को सीधे तौर पर अस्वीकृत (Reject) कर दिया। वहीं, 3 अन्य अस्पतालों के दस्तावेजों में कमियां पाए जाने पर उन्हें अगली बैठक तक त्रुटियां सुधारने का अवसर दिया गया है।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि योजना के लाभुकों को केवल तय मापदंडों और गुणवत्तापूर्ण मानकों पर खरे उतरने वाले अस्पतालों में ही इलाज की छूट मिलेगी। बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण और समिति के सदस्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram