फॉण्ट कनवर्टर NEW

सहायक शिक्षक डॉ. मोहम्मद आशिक खान ‘जिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित

20 वर्षों की उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवा के लिए मिला सम्मान, हजारीबाग के शिक्षाविदों और समाजसेवियों में खुशी की लहर

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग: जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) हजारीबाग में शिक्षक दिवस का त्यौहार पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन-दर्शन पर चर्चा के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक-सह-जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम, जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार और डायट प्राचार्य पियुष कुमार उपस्थित रहे।
समारोह का मुख्य आकर्षण जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के सहायक शिक्षक डॉ. मोहम्मद आशिक खान को ‘जिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान’ से नवाजा जाना रहा। उन्हें अपने शैक्षणिक दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

20 वर्षों का समर्पित सफर

डॉ. आशिक खान पिछले दो दशकों से हजारीबाग में शिक्षा के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। वे एक प्रतिष्ठित साहित्यकार भी हैं और उनकी लिखी पुस्तकें विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल हैं। इससे पहले भी उन्हें साहित्य के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।
उन्हें यह सम्मान मिलने पर हजारीबाग के शिक्षा जगत और समाजसेवियों में हर्ष की लहर है। डॉ. प्रो. जैन रामिश, प्रो. जमाल अहमद, प्रो. ई. एन. सिद्धिकी, अनवर फिदवी और जुनैद अंसारी समेत जिले के कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram