फॉण्ट कनवर्टर NEW

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

गश्त के दौरान पकड़ी गई बाइक

पुलिस के अनुसार, शनिवार को टीम बंधुगोड़ा बढ़ गाछ चौक के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक पर एक युवक आता दिखा। पुलिस ने उसे रोककर बाइक के कागजात मांगे, लेकिन वह कागजात दिखाने में टालमटोल करने लगा।

पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने बाइक 5,500 रुपये में खरीदी थी। पुलिस ने बाइक की जांच की तो पता चला कि यह कपाली के कमारगोड़ा निवासी एक व्यक्ति की है। बाइक कुछ दिन पहले जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार युवक की पहचान 20 वर्षीय अरशद अंसारी के रूप में हुई है। वह कपाली के इस्लामनगर पहला मोड़, मदरसा के पास रहता है। कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने चोरी की बाइक जब्त कर ली है और मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of Sneha Kumari

Sneha Kumari

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor