Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»भविष्य की चिंता ने ली युवती की जान, कमरे में फंदे से मिला शव
Jharkhand

भविष्य की चिंता ने ली युवती की जान, कमरे में फंदे से मिला शव

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 7, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दुम्बीसाई गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां चाईबासा सिविल कोर्ट के सेवानिवृत्त सहायक क्लर्क चक्रधर बारी की पुत्री शबनम बारी (35 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, शबनम बारी बुधवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। गुरुवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। जब परिजन कमरे के अंदर पहुंचे तो शबनम को रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ पाया। यह दृश्य देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
परिजनों के मुताबिक, शबनम पिछले काफी समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रही थी। बताया गया कि नौकरी नहीं मिलने और शादी में लगातार हो रही देरी को लेकर वह काफी परेशान रहती थी। परिवार वालों का कहना है कि वह अक्सर अपने भविष्य को लेकर चिंता जाहिर करती थी और मानसिक रूप से टूटती जा रही थी। हालांकि परिवार ने उसे संभालने और समझाने का प्रयास भी किया था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.