फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा घाटी में कांवरियों से भरी बस अनियंत्रित, पहाड़ ने बचाई जान

Koderama : कोडरमा घाटी में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि गंगासागर से कांवरियों को लेकर राजगीर जा रही बस जमसोती नाला के समीप घाटी के तीखे मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गई। बस सड़क से नीचे उतरकर पहाड़ के सहारे

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama : कोडरमा घाटी में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि गंगासागर से कांवरियों को लेकर राजगीर जा रही बस जमसोती नाला के समीप घाटी के तीखे मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गई। बस सड़क से नीचे उतरकर पहाड़ के सहारे अटक गई। हादसे में पांच कांवरियों को चोटें आई हैं। बताया जाता है कि घाटी के मोड़ पर बस की रफ्तार कम होने के कारण दुर्घटना भयावह होने से बच गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही घाटी में तैनात पुलिस पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने घायल कांवरियों को तत्काल सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है। हादसे के कारण रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कुछ देर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सामान्य कराया गया।
घायलों की पहचान प्रमिला देवी (50), शंकर महतो (50), गायत्री देवी (55), देवनाथ ठाकुर उम्र 65 वर्ष और अखिलेश कुमार (13), सुनैना देवी 62 वर्ष के रूप में हुई है। सभी गोपालगंज, बिहार के रहने वाले बताए गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram