फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, ध्वजाधारी धाम में खास नजारा

Koderama : जिले के प्रसिद्ध ध्वजाधारी धाम में सावन की दूसरी सोमवारी में कांवरियों और भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। पूरे जिले के कांवरिया जल उठा कर भक्ति भाव के साथ 5 बजे सुबह से पहुंचते देखे गए, भक्त 777 सीढ़ी चढ़कर हर हर महादेव

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Koderama :  जिले के प्रसिद्ध ध्वजाधारी धाम में सावन की दूसरी सोमवारी में कांवरियों और भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। पूरे जिले के कांवरिया जल उठा कर भक्ति भाव के साथ 5 बजे सुबह से पहुंचते देखे गए, भक्त 777 सीढ़ी चढ़कर हर हर महादेव बोल बम, बोल बम का नारा लगाते हुए पहाड़ की चोटी पर पहुंचे और शिवालय में जल अभिषेक किया। वहां नारियल फोड़कर, बेलपत्र चढ़ाकर, फूल चढ़ाकर, पूजा आचरण किए, श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। सोमवार सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं के द्वारा जलाभिषेक को लेकर भीड़ जमने लगी थी। करमा स्थित उमानाथ शिव मंदिर में सुबह से हीं भक्तों की भीड जुटने लगी । मंदिर में विधि विधान से आरती हुई । भक्तों ने जल चढाये । श्रद्धालु महिला, पुरुष, युवक-युवतियां अपने नजदीक के शिवालयों में बाबा भोले शंकर पर बेलपत्र, चंदन, दूध, फूल, धतूरा, गांजा, भांग इत्यादि चढ़ा कर पूजा अर्चना अर्चना कर परिक्रमा कर के अपने और अपने परिवार के लिए सुख और समृद्धि की कामना की। भक्तों ने कहा कि वैसे तो देवाधिदेव महादेव के पूरे साल के सोमवार के दिन भोलेनाथ के लिए बहुत ही प्रिय दिन माना जाता है, जो हमेशा भोले नाथ का पूरे साल सोमवार को जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते हैं, वैसे लोगों को कभी कठिनाइयों का सामना करना नहीं पड़ता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram