फॉण्ट कनवर्टर NEW

विधानसभा में श्वेता सिंह ने उठाई पिंड्राजोरा को प्रखंड बनाने की मांग

Bokaro : बोकारो विधायक श्रीमती श्वेता सिंह ने आज झारखंड विधानसभा में पिंड्राजोरा को प्रखंड का दर्जा देने की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पिंड्राजोरा क्षेत्र को प्रखंड का दर्जा मिलना यहां की जनता की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro :  बोकारो विधायक श्रीमती श्वेता सिंह ने आज झारखंड विधानसभा में पिंड्राजोरा को प्रखंड का दर्जा देने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने कहा कि पिंड्राजोरा क्षेत्र को प्रखंड का दर्जा मिलना यहां की जनता की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग है। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, बढ़ती आबादी तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए पिंड्राजोरा को प्रखंड बनाया जाना जनहित में आवश्यक है।
विधायक ने कहा कि प्रखंड का दर्जा मिलने से क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध होगा। इससे प्रशासनिक कार्यों में सुविधा के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।
श्रीमती श्वेता सिंह ने कहा कि पिंड्राजोरा को प्रखंड बनाने की मांग केवल प्रशासनिक पुनर्गठन का विषय नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की सुविधा, सम्मान और बेहतर विकास से जुड़ा विषय है।
उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि जनभावनाओं और क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पिंड्राजोरा को शीघ्र प्रखंड का दर्जा देने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाए।
जनता की इस महत्वपूर्ण मांग को विधानसभा में उठाना बोकारो के विकास और जनहित के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram