Bokaro news: आज दिनांक-24.08.2026 की सुबह एक सूचना प्राप्त हुई कि बोकारो रेलवे स्टेशन पर दो अनजान बच्चियां कही से भटक कर आई है और इधर उधर घूम रही है। उक्त सूचना पर बोकारो पुलिस तुरंत संज्ञान लेते हुए दोनों बच्चियां को बरामद कर पूछताछ किया तो पता चला कि दोनों बच्चियां पारिवारिक कलह के कारण उत्तर प्रदेश स्थित अपना घर छोड़कर मुगलसराय स्टेशन से ट्रेन पकड़कर निकल गई और सुबह नींद खुलने पर वह दोनों बोकारो स्टेशन पर उतर गई। इस मामले बोकारो पुलिस ने बहुत ही तत्परता और संवेदनशीलता से काम करते हुए दोनो बच्चियों को उनके माता-पिता से संपर्क स्थापित कर सुपुर्द कर दिया है तथा यू0पी0 पुलिस से इस संबंध में अच्छे से जांच करने का आग्रह भी किया है।
बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग से संबंधित किसी भी प्रकार के मिसिंग मामले में पुलिस अधीक्षक महोदय, बोकारो द्वारा सभी थाना प्रभारी को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त है। कोई भी ऐसा मामला किसी भी व्यक्ति के संज्ञान में आता है तो नजदीकी थाना अथवा 112 डॉयल पर अवश्य संपर्क करें।




