फॉण्ट कनवर्टर NEW

भारत-नाइजीरिया के छात्र जुड़े, हरित परिवहन पर हुआ खास संवाद

Bokaro news: शिक्षा को केवल चहारदीवारी और पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों को वैश्विक सोच, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और समकालीन वैश्विक चुनौतियों से जोड़ने की दिशा में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो ने एक और ऐतिहासिक पहल की है। ब्रिटिश काउंसिल के प्रतिष्ठित रिड्स (रिकॉग्निशन

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: शिक्षा को केवल चहारदीवारी और पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों को वैश्विक सोच, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और समकालीन वैश्विक चुनौतियों से जोड़ने की दिशा में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो ने एक और ऐतिहासिक पहल की है। ब्रिटिश काउंसिल के प्रतिष्ठित रिड्स (रिकॉग्निशन ऑफ इंटरनेशनल डायमेंशन इन स्कूल्स) कार्यक्रम के अंतर्गत डीपीएस बोकारो ने पर्यावरण-संरक्षण और ‘सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन’ (संधारणीय परिवहन) के ज्वलंत वैश्विक विषय पर नाइजीरिया के प्रसिद्ध क्रेस्टफोर्थ इंटरनेशनल स्कूल के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनूठी साझेदारी की है। कइसके तहत विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली, अवेयरनेस सर्वे, पोस्टर मेकिंग, प्रश्नावली एवं लॉगबुक तैयार करने जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अभियान की कड़ी में ग्रीन व्हील्स नामक जागरूकता रैली में डीपीएस बोकारो के दर्जनों छात्र शामिल हुए। हाथों में रंग-बिरंगे स्लोगन, पोस्टर, बैनर और आकर्षक तख्तियां लिए दर्जनों विद्यार्थियों का यह कारवां सेक्टर-4 स्थित विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर लक्ष्मी मार्केट सहित नगर के प्रमुख क्षेत्रों से गुजरा। रैली के दौरान बच्चों ने आम नागरिकों को निजी वाहनों के विवेकपूर्ण उपयोग, कार्बन उत्सर्जन में कमी, साइकिल के प्रयोग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने के प्रति जागरूक किया।
इस अभियान का सबसे अहम हिस्सा नाइजीरिया के उक्त स्कूल के विद्यार्थियों के साथ रोचक वीडियो संवाद रहा। डिजिटल स्क्रीन के जरिए सात समंदर पार जुड़े भारत और नाइजीरिया के विद्यार्थियों ने न केवल अपनी-अपनी भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया, बल्कि अपने-अपने देशों में सतत एवं हरित परिवहन को बढ़ावा देने के व्यावहारिक उपायों और नवाचारों पर खुलकर ज्ञान का आदान-प्रदान किया। इस साझेदारी के अगले चरण में नाइजीरियाई स्कूल द्वारा आयोजित गतिविधियों और प्रोजेक्ट्स को भी डीपीएस बोकारो के साथ साझा किया जाएगा।

*

*प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध भी चलाया अभियान*
दूसरी ओर, रिड्स अभियान के तहत विद्यालय की प्राइमरी इकाई में ‘प्लास्टिक प्रदूषण’ के विरुद्ध भी जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें नन्हे छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक कलाकृतियों और पोस्टरों के माध्यम से सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार की भावपूर्ण अपील की। उल्लेखनीय है कि आरआईडीएस (रिड्स) स्कूलों को पाठ्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को जोड़ने का मौका देता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram