फॉण्ट कनवर्टर NEW

डुमरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

गुमला/डुमरी:-डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नटावल ग्राम के आगे पहाड़ी क्षेत्र के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कांजी गांव निवासी अंजलैश मिंज (26 वर्ष), पिता भक्ति मिंज के रूप में की गई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला/डुमरी:-डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नटावल ग्राम के आगे पहाड़ी क्षेत्र के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कांजी गांव निवासी अंजलैश मिंज (26 वर्ष), पिता भक्ति मिंज के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजलैश मिंज मंगलवार की रात बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान नटावल ग्राम के आगे पहाड़ी इलाके में उनकी बाइक अत्यधिक तेज रफ्तार में थी। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देर रात की होने के कारण किसी की नजर हादसे पर नहीं पड़ी। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने घटनास्थल पर युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के कुछ ही देर बाद युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना डुमरी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कांजी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।

 

डुमरी से आदित्य कुमार की रिपोट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram