फॉण्ट कनवर्टर NEW

पिरुटोला मदरसा असरफिया में शान से फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर

पिरुटोला। देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी क्रम में पिरुटोला स्थित मदरसा असरफिया में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों

Oplus_131072

पिरुटोला। देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी क्रम में पिरुटोला स्थित मदरसा असरफिया में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गयी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव ऐनुल हक अंसारी ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता व भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और मदरसा से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ऐनुल हक अंसारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर सपूतों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत उसकी विविधता में एकता है। समाज के सभी वर्गों को आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

समारोह में मुखिया लाखों उरांव, मदरसा के सदर मतिउर रहमान, सबीबुल रहमान, लेयाकत अंसारी, जिलानी अहमद, अहमद अंसारी, मौलाना अनिसुर रहमान, मौलाना नैय्यर इकबाल, इरफान अंसारी, खालिद सैफुल्लाह, फिरदोश आलम, डॉ अशफाक, डॉ असद, हाजी लतीफुर रहमान, मास्टर तैय्यब अंसारी, जबारुल हक, अशफाक आलम, हाफिज इकराम, सफीउलाह अंसारी, हाफिज शफीक, मौलाना रेयाज, हाफिज हसीब और सैजुद्दीन अंसारी समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। समारोह शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram