लातेहार: चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसा डेढ़ टंगवा घाटी में हुआ, जहां तेज ढलान पर एक भारी कंटेनर अनियंत्रित हो गया।
बताया जा रहा है कि कंटेनर ने सबसे पहले एक बाइक को टक्कर मारी। बाइक पर सवार महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके बाद कंटेनर ने सामने से आ रहे एक ऑटो को भी जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में सवार चार लोगों की भी मौत हो गई।
हादसे में अब तक कुल सात लोगों की मौत की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




