फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

RU में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बहाली, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जारी

Jharkhand News : रांची विश्वविद्यालय ( RU ) में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 299 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। 19 जनवरी को पांच प्रमुख विषयों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की गई। इन विषयों में कुरमाली, कुडुख, मुंडारी, पंचपरगनिया और

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jharkhand News : रांची विश्वविद्यालय ( RU ) में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 299 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। 19 जनवरी को पांच प्रमुख विषयों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की गई। इन विषयों में कुरमाली, कुडुख, मुंडारी, पंचपरगनिया और इकोनॉमिक्स शामिल हैं। कुल मिलाकर, इन पांच विषयों के लिए 25 पदों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो रहा है, जिसमें इकोनॉमिक्स के 10 पदों पर सबसे अधिक अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कुल 125 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। यह प्रक्रिया रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी कैंपस स्थित मालवीय मिशन ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित की गई। यहां कुरमाली के दो, कुडुख के छह, मुंडारी के छह, पंचपरगनिया के एक और इकोनॉमिक्स के 10 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

इससे पहले, 17 जनवरी को तीन अन्य विषयों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया था। अगले सप्ताह 22 जनवरी को जूलॉजी, भूगोल, होम साइंस और फिलॉस्फी विषयों के लिए यह प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके बाद 25 जनवरी को साइकोलॉजी, जियोलॉजी और बांग्ला विषयों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

यह नियुक्ति प्रक्रिया राज्य सरकार की आरक्षण नीति और मेरिट के आधार पर की जा रही है। अभ्यर्थी समय पर अपने दस्तावेज़ सत्यापित करवाने के लिए निर्धारित केंद्र पर उपस्थित हो रहे हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : काली कमाई के गढ़ बन गये हैं निजी विश्वविद्यालय?

इस खबर को भी पढ़ें : JSSC CGL Exam Leak : पेपर सेट करने वाली प्रोफेसर का पति था अभ्यर्थी, SIT जांच में बड़े खुलासे

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram