फॉण्ट कनवर्टर NEW

Hazaribagh: बस पलटने से तीन यात्रियों की मौ’त, दर्जनों यात्री घायल, राहत कार्य जारी

Jharkhand News : हजारीबाग ( Hazaribagh ) के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना नरकी में हुई, जहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News : हजारीबाग ( Hazaribagh ) के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना नरकी में हुई, जहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिया। घायल यात्रियों को विष्णुगढ़ अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और बोकारो भेजा गया।

यह दुर्घटना हजारीबाग से बोकारो के फुसरो तक चलने वाली नेहा यात्री बस में हुई। चश्मदीदों और घायल यात्रियों के अनुसार, बस की टायर फटने के बाद यह हादसा हुआ। टायर फटने से बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई, जिससे तीन यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे में दर्जनों यात्री घायल हो गए। यात्रियों का कहना था कि बस में सीटों से अधिक यात्री बैठे हुए थे और बस पूरी तरह से भरी हुई थी।

घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल था, और स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस को हटाकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram