फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

10 डिसिमल तक के लंबित मामलों की सूची तैयार, अंचल में जिलास्तरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति होगी

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिले के सभी अंचलों में 10 डिसमिल तक के लंबित म्यूटेशन के आवेदनों की सूची तैयार कर ली गई है। इनका निपटारा कैंप लगाकर किया जायेगा। बिना आपत्ति 30 दिन और आपत्ति के साथ 90 दिन के भीतर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिले के सभी अंचलों में 10 डिसमिल तक के लंबित म्यूटेशन के आवेदनों की सूची तैयार कर ली गई है। इनका निपटारा कैंप लगाकर किया जायेगा। बिना आपत्ति 30 दिन और आपत्ति के साथ 90 दिन के भीतर मामलों का निष्पादन किया जाना है। यह निर्देश देते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को अंचल अधिकारियों संग ऑनलाइन मीटिंग की। मौके पर अपर समाहर्त्ता राम नारायण सिंह, उप समाहर्त्ता भूमि सुधार मुकेश कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रत्येक अंचल में होगी वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि प्रत्येक अंचल में 10 डिसिमल तक के लंबित मामलों के जल्द निष्पादन के लिए जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। साथ ही, अंचल अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी अंचल से किसी तरह की शिकायत नहीं आए, यह सभी अंचल अधिकारी सुनिश्चित करें। जहां अन्य दस्तावेज की आवश्यकता हो, वहां आवेदक को नोटिस दें, सीधे म्यूटेशन रिजेक्ट नहीं करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Advertisement

Advertisement