फॉण्ट कनवर्टर NEW

बच्ची के साथ गायब हुई महिला, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

कोडरमा ।। सतगावां थाना क्षेत्र में गुमशुदगी को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है। आवेदक महिला के भाई पकरीबरमा नवादा निवासी अजय कुमार चौधरी ने अपनी बहन सोनम देवी (24 वर्ष, पति रमेश चौधरी, ग्राम बासोडीह) के पिछले दो दिनों से लापता होने की

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा ।। सतगावां थाना क्षेत्र में गुमशुदगी को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है। आवेदक महिला के भाई पकरीबरमा नवादा निवासी अजय कुमार चौधरी ने अपनी बहन सोनम देवी (24 वर्ष, पति रमेश चौधरी, ग्राम बासोडीह) के पिछले दो दिनों से लापता होने की बात कही है। इस मामले को लेकर महिला के पति रमेश चौधरी ने अपने सगे संबंधियों से फोन कर खोजबीन की है, लेकिन कुछ नहीं चला है। इस मामले को लेकर अजय चौधरी ने बताया कि रमेश चौधरी हमारे बहनोई नशे की हालत में हमारी बहन को बराबर मारपीट एवं लड़ाई झगड़ा करते रहता है। हमारी बहन सोनम देवी की 4 साल की पुत्री रितिका कुमारी भी उसके साथ गायब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram