फॉण्ट कनवर्टर NEW

समस्याओं को लेकर एक दिसंबर को नगर सेवा भवन घेरने की चेतावनी

Bokaro News : झुग्गी-झोंपड़ी वासी सह फुटपाथ दुकानदार महासंघ और अन्य सहयोगी दुकानदार संघों की ओर से सोमवार एक दिसंबर को बोकारो इस्पात नगर सेवा भवन के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा। सेल प्रबंधन के संपदा न्यायालय द्वारा दुंदीबाद और सिटी सेंटर सेक्टर चार के दुकानदारों

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News :  झुग्गी-झोंपड़ी वासी सह फुटपाथ दुकानदार महासंघ और अन्य सहयोगी दुकानदार संघों की ओर से सोमवार एक दिसंबर को बोकारो इस्पात नगर सेवा भवन के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा। सेल प्रबंधन के संपदा न्यायालय द्वारा दुंदीबाद और सिटी सेंटर सेक्टर चार के दुकानदारों को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत एक हफ्ते में दुकाने हटा लेने का का नोटिस जारी किया गया है। इसी के विरोध में झुग्गी-झोंपड़ी और दुकानदार संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन का निर्णय लिया है। यह जानकारी महासंघ के संरक्षक कुमार राकेश ने दी है।
उन्होंने बताया कि सेल अध्यक्ष को नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक के माध्यम से मांगपत्र सौंप कर न्याय की मांग की जाएगी।मांगपत्र में किसी भी दुकान को हटाने से पूर्व पुनर्वासित करने, अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जिन मीट दुकानदारों की दुकानें तोड़ी गयी हैं या जिन्होंने स्वयं ही व्यवसाय बंद कर दिया है, उन्हें पुनर्वासित करने, जो अन्य दुकानदार और झुग्गीवासी बेघर हुए हैं, उन्हें मुआवजा देने और पुनर्वासित करने, बेघर हुए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के गरीबों को राज्य या केन्द्र सरकार से सरकारी सहायता देने और सरकारी योजनानुसार आवास देने, सेक्टर पांच हटिया में बिना सुविधा प्रदान किये वसूली बंद करने सहित अन्य मांगे शामिल रहेंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram