Skip to content
Log In
वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा बजट से लेकर खर्च तक, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने पर जोर 22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च अर्जुन मुंडा की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ‘नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे’, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; 15 हजार करोड़ की मदद CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ CM सम्राट ने बदली रेवेन्यू कोर्ट की व्यवस्था, 899 अदालतों में होगी वर्चुअल सुनवाई

बच्चा खाना नहीं खा रहा? जानें इसके पीछे के 5 बड़े कारण

बच्चों को खाना खिलाना हर माता-पिता के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है। कई बार बच्चे भूख न लगने का बहाना बनाकर भोजन से दूर भागते हैं, लेकिन इसके पीछे कुछ गंभीर स्वास्थ्य कारण भी हो सकते हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी है।

1. पेट के कीड़े:
अगर बच्चे को बार-बार पेट दर्द होता है, भूख नहीं लगती या कमजोरी महसूस होती है, तो इसकी वजह पेट में कीड़े हो सकते हैं। इससे पोषण की कमी, दस्त और सूजन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूजा और दान का सही समय

2. एनीमिया:
शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया से बच्चे में चिड़चिड़ापन, थकान और कमजोरी आ सकती है। इससे उसकी भूख भी कम हो जाती है। ऐसे में डांटने की बजाय बच्चे की जांच और पोषण पर ध्यान देना जरूरी है।

3. कब्ज:
पाचन तंत्र की गड़बड़ी और कब्ज भी भूख न लगने की बड़ी वजह हो सकती है। जब पेट साफ नहीं होता, तो बच्चा खाना खाने से कतराने लगता है। कब्ज दूर होते ही भूख में सुधार दिख सकता है।

4. मानसिक तनाव (अवसाद):
बच्चों में तनाव या भावनात्मक असंतुलन भी भूख को प्रभावित करता है। उदासी और चुपचाप रहना इसके लक्षण हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पानी पीने पर भी सूख रहा मुंह? शरीर दे रहा है इस परेशानी का संकेत

5. दवाओं का असर:
कुछ दवाइयों, विशेषकर एंटीबायोटिक का सेवन भूख को कम कर सकता है। अगर दवाएं बंद होने के बाद भी सुधार न हो, तो डॉक्टर से सलाह लें।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *