Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

SIR के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। इस दौरान पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया।

पटना: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। इस दौरान पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया।

गांधी मैदान से लोकभवन के लिए निकले छात्र

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे छात्र गांधी मैदान से लोकभवन मार्च के लिए निकले। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारी उसे पार कर आगे बढ़ गए।

यह भी पढ़ें: खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

इसके बाद पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को रोक दिया। नाराज छात्र सड़क पर बैठ गए और केंद्र सरकार तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ करीब एक घंटे तक नारेबाजी की। कुछ छात्राएं बैरिकेडिंग पर चढ़कर भी विरोध जताती नजर आईं।

पुलिस वैन की चाबी लेकर भागा छात्र

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया। इसी बीच एक छात्र हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जाने वाली पुलिस वैन की चाबी लेकर भाग गया। इसके बाद पुलिस को दूसरी बस बुलानी पड़ी।

वहीं, कुछ प्रदर्शनकारी डाकबंगला चौराहे पर लगी एक बैरिकेडिंग भी अपने साथ लेकर चले गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा कुछ छात्राओं को खींचकर ले जाने की बात भी सामने आई।

यह भी पढ़ें: कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शनकारी SIR का विरोध कर रहे थे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। छात्र अपने साथ मांगों और नारों से लिखे पोस्टर भी लेकर पहुंचे थे।

छात्रों ने आरोप लगाया कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद स्थिति सामान्य हुई।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *