फॉण्ट कनवर्टर NEW

नशे में बेकाबू युवक ने वृद्ध की ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार

Lohardaga News: लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के डोका गांव में गुरुवार देर शाम एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे गांव को दहला दिया। 90 वर्षीय बलदेव उराँव की हत्या गांव के ही एक युवक ने सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि बुजुर्ग ने उसे

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News: लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के डोका गांव में गुरुवार देर शाम एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे गांव को दहला दिया। 90 वर्षीय बलदेव उराँव की हत्या गांव के ही एक युवक ने सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि बुजुर्ग ने उसे गांजा पीने से मना किया था। घटना इतनी अचानक घटी कि लोग समझ भी नहीं सके कि मामूली कहासुनी कब खूनी हमले में बदल गई।

चाकू से किए कई वार, मौके से भागा आरोपी

पुलिस के मुताबिक, हेमंत भगत उर्फ मोटू (25) उसी रात बलदेव उराँव के घर में सोने गया था। नशे की हालत में वह बुजुर्ग के पास ही गांजा पी रहा था और धुआं उनके चेहरे पर उड़ाता जा रहा था। जब बलदेव ने उसे टोका, तो विवाद बढ़ गया। गुस्से में तमतमाए हेमंत ने चाकू निकाला और लगातार वार कर वृद्ध को मौके पर ही मौत के हवाले कर दिया। वारदात को अंजाम देकर वह अंधेरे में भाग निकला।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

हत्या की खबर मिलते ही सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के इलाकों में घेराबंदी की और थोड़ी ही देर में आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में हेमंत ने हत्या की बात कबूल भी कर ली। पुलिस ने उसके खिलाफ सेन्हा थाना कांड संख्या 112/25 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस खबर को भी पढ़ें : डुमरी में दर्दनाक घटना: नशे में बेटे ने पिता का सिर फोड़कर कर दी हत्या

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

बलदेव उराँव के शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा गया। जांच के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। गांव में इस घटना के बाद गहरी नाराज़गी और तनाव है।

पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है आरोपी का

पुलिस ने बताया कि हेमंत भगत का अपराध से पुराना नाता रहा है। वह पहले भी महाराष्ट्र की जेल में चोरी के मामले में जा चुका है। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक कनेक्शन भी खंगाल रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram