फॉण्ट कनवर्टर NEW

सुकुरहुटू ग्राम विकास दल का जनसेवा अभियान जारी, सौ से अधिक वृद्धों को मिले कंबल, सामाजिक न्याय पर हुई गोष्ठी

Ranchi : कांके के सुकुरहुटू दक्षिणी पंचायत सचिवालय सभागार में मंगलवार को सुकुरहुटू ग्राम विकास दल के तत्वावधान में सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार उन्मूलन पर एक विचार गोष्ठी सह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष एवं रांची लोकसभा के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : कांके के सुकुरहुटू दक्षिणी पंचायत सचिवालय सभागार में मंगलवार को सुकुरहुटू ग्राम विकास दल के तत्वावधान में सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार उन्मूलन पर एक विचार गोष्ठी सह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष एवं रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी हरिनाथ साहू ने की, जबकि संचालन कांके विधायक प्रतिनिधि प्रशांत बैठा ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा समाजसेवी डॉ. अनिल कुमार राम के सौजन्य से क्षेत्र के 100 से अधिक असहाय और जरूरतमंद वृद्धों के बीच कंबल वितरित किए गए।
डॉ. राम ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम विकास दल पिछले 12 वर्षों से गरीब, वंचित और असहाय परिवारों के लिए कंबल वितरण, ब्लड डोनेट कैंप और नि:शुल्क मेडिकल जांच जैसी सेवाएं लगातार करता आ रहा है। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने का अभियान भी निरंतर जारी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हरिनाथ साहू ने ग्रामीणों से अपील की कि सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार मुक्त गांव के लिए संगठित होकर आवाज़ बुलंद करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में समान अवसर, पारदर्शिता और विकास सुनिश्चित करना है।

इस मौके पर अशोक राम, प्रमोद प्रसाद गुप्ता, उनील महतो, मनोज महतो, गोविंद महतो, अभिषेक महतो, नेहा ठाकुर, मीना देवी, सविता देवी, अनीता तिर्की, जितन देवी सहित कई समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram