Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी गई नागरिकों की समस्याएँ, त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश – उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित
#Trending

जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी गई नागरिकों की समस्याएँ, त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश – उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित

By Shiwam KeshriNovember 28, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

गुमला: आज समाहरणालय परिसर में जिला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। विदित हो कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित किया जाता है, जिसमें नागरिक अपनी समस्याएँ लेकर सीधे उपायुक्त से मिल सकते हैं। आज के कार्यक्रम में जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए 20 से अधिक नागरिकों ने अपनी समस्याएँ दर्ज कराई, जिन पर उपायुक्त द्वारा गंभीरतापूर्वक सुनवाई की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गुमला नगर की अनवरी खातून ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि आपदा से उनका घर ध्वस्त हो गया है एवं उन्हें सरकारी सहयोग की अपेक्षा है। उपायुक्त ने उनके आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया। बिशुनपुर निवासी सा. उरांव द्वारा भूमि विवाद एवं परिजनों द्वारा धमकाने की शिकायत प्रस्तुत की गई। उपायुक्त ने इस मामले की सुनवाई 26 नवंबर को आयोजित होने वाले थाना दिवस में संबंधित अंचल अधिकारी द्वारा कराते हुए उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुग्गू करमडीपा के ग्रामीणों ने बताया कि प्लॉट संख्या 1586 एवं 1577 के विक्रय के समय रास्ते हेतु छोड़ी गई भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे लगभग 30 परिवारों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। उपायुक्त ने इस मामले को अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) को अग्रसारित करते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ग्राम दाऊद नगर तनुआ बगीचा के लोगों ने लगभग 1200 फीट लंबे एवं 10 फीट चौड़े कच्चे मार्ग को पीसीसीकरण कराने की मांग की। उपायुक्त ने इसकी डीपीआर NREP मद से तैयार करने का निर्देश दिया। एक अन्य आवेदन पर, कचहरी परिसर में तैयार कराए गए मुद्रांक विक्रेता शेड एवं चहारदीवारी के भुगतान संबंधी समस्या पर उपायुक्त ने जन शिकायत कोषांग एवं कार्यकारी एजेंसी से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने का आदेश दिया। सहायक शिक्षक अनिल डुंगडुंग द्वारा सेवा बहाली एवं निलंबन पश्चात लंबित वेतन-भत्तों की मांग पर उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार एक पूर्व सैनिक द्वारा बंदोबस्त की गई भूमि पर अवैध कब्जा से संबंधित आवेदन पर उपायुक्त ने अंचल अधिकारी को स्थलीय जांच कर उचित रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी वरीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026

स्वदेशी वॉरशिप INS महेंद्रगिरी आज नौसेना मे शामिल ब्राह्मोस बराक एंटी सबमरीन जैसे 72 हथियारों से लैस

July 12, 2026

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

RECENT ADDA.

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026

डुमरांव स्टेशन पर रेलवे का अजब काम, सड़क काटकर बन रही सीवरेज नाली

July 12, 2026

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.