फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में स्कूल बस हादसा, स्कूटी सवार युवती की दर्दनाक मौ’त

Ranchi News: राजधानी रांची के खेलगांव इलाके में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सरला बिरला स्कूल की बस और स्कूटी के बीच टक्कर से हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार बस

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: राजधानी रांची के खेलगांव इलाके में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सरला बिरला स्कूल की बस और स्कूटी के बीच टक्कर से हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार बस (जेएच 01 2303) तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान उसने स्कूटी पर सवार लड़की को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई और बस उसे कुचलते हुए निकल गई। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद आस-पास के लोग गुस्से में आ गए और बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। लोगों का कहना है कि बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ जांच शुरू की।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram