फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

झारखंड में 15 को भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में चेतावनी जारी

Ranchi News: झारखंड में एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 सितंबर को राज्य के सात जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi News: झारखंड में एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 सितंबर को राज्य के सात जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं। इसके अलावा आसपास के मध्यवर्ती इलाकों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

विभाग ने बताया कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इसके साथ ही 13 और 14 सितंबर को भी राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट दिया गया है। शुक्रवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा, हालांकि बीच-बीच में बादल छाए रहे।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो झारखंड में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ में 58.4 मिमी दर्ज की गई, जबकि रांची में 56.4 मिमी बारिश हुई। वहीं राज्य का अधिकतम तापमान सरायकेला में 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान लातेहार में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री, जमशेदपुर में 35.4 डिग्री और बोकारो में 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram