फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को धमकी, यूपी से आरोपित गिरफ्तार

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सारनाथ थाना क्षेत्र निवासी जयंत कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सारनाथ थाना क्षेत्र निवासी जयंत कुमार सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था और लगातार लोकेशन बदल रहा था। वह गाजीपुर भागने की फिराक में था, लेकिन औड़िहार के पास रोडवेज बस को रोककर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और उसे धर दबोचा। आरोपी के पास से धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।

गैंग बनाने की फिराक में था आरोपी

पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया कि आरोपी बेहद शातिर दिमाग का है। वह न सिर्फ मंत्री को धमकी दे रहा था, बल्कि एक गैंग खड़ा करने की भी योजना बना रहा था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। आरोपी एमबीबीएस पास छात्र है और मेडिकल में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा था। उसका एक मकान शिलांग (मेघालय) में भी है।

गौरतलब है कि 8 सितंबर को मंत्री अंसारी को धमकी भरा संदेश मिला था। संदेश में लिखा था– “तुम इंतजार करो, बहुत जल्द तुम्हें उड़ा देंगे। हम लोग झारखंड के लिए निकल चुके हैं।” इसके बाद मंत्री के निजी सचिव ने बोकारो स्टील सिटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram