फॉण्ट कनवर्टर NEW

जेएसएससी-जेपीएससी धांधली के खिलाफ सत्याग्रह तेज, सोनम वांगचुक का मिला समर्थन

देवेंद्र महतो ने नींबू पानी पीकर खत्म किया निर्जला अनशन, तिरंगा यात्रा की घोषणा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: JPSC और JSSC-CGL समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं का आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 29 जुलाई से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन सत्याग्रह बुधवार को भी उग्र रूप से जारी रहा। अभ्यर्थी परीक्षाओं को रद्द कर पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष और भ्रष्टाचार-मुक्त जांच की मांग पर अड़े हुए हैं।

धरनास्थल पर माहौल उस समय भावुक हो गया जब प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो से वीडियो कॉल पर बात की। वांगचुक ने उनके स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए पानी पीने का आग्रह किया, जिसके बाद महतो ने नींबू पानी पीकर अपना निर्जला अनशन समाप्त किया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगों के पूरा होने तक उनका अनशन और आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन को और व्यापक बनाने के लिए अभ्यर्थियों ने हाथ में तिरंगा लेकर एक विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने का ऐलान किया है, ताकि युवाओं की आवाज को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

इस बीच विपक्ष भी छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आ गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भानु प्रताप शाही, सीपी सिंह और अमर कुमार बाउरी समेत प्रमुख बीजेपी नेताओं ने धरनास्थल पहुंचकर अभ्यर्थियों से मुलाकात की। नेताओं ने भरोसा दिलाया कि भर्ती धांधली का यह मुद्दा सड़क से लेकर विधानसभा के सदन तक पूरी मजबूती से उठाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram