फॉण्ट कनवर्टर NEW

कक्षा 4 के बच्चों ने बनाया चलता हुआ विंडमिल, प्रोजेक्ट देखकर सभी हुए प्रभावित हेडिंग 3

Koderama : सेक्रेड हार्ट स्कूल में विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन एवं विश्लेषणात्मक कौशल विकसित करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के अंतर्गत विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने विंडमिल का कार्यशील मॉडल तथा मानव उत्सर्जन तंत्र पर आधारित

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama :  सेक्रेड हार्ट स्कूल में विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन एवं विश्लेषणात्मक कौशल विकसित करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के अंतर्गत विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने विंडमिल का कार्यशील मॉडल तथा मानव उत्सर्जन तंत्र पर आधारित रोल प्ले प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विंडमिल मॉडल के माध्यम से विद्यार्थियों ने पवन ऊर्जा के उपयोग एवं विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया। वहीं, उत्सर्जन तंत्र पर आधारित रोल प्ले के माध्यम से शरीर से अपशिष्ट पदार्थों के निष्कासन की प्रक्रिया को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। विंडमिल मॉडल तैयार करने वाले विद्यार्थियों में शिनू, सनी, ओम, समर, नैतिक, प्रियां, आर्यन, अंकित, विराट, हर्षित और आरोही शामिल रहे। वहीं, उत्सर्जन तंत्र पर रोल प्ले प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों में दर्पण, पायल, ओम, अंकित एवं रिशिका शामिल थे। पूरी गतिविधि का मार्गदर्शन ईवीएस शिक्षिका कामिनी सहाय ने किया। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल तैयार करने, उनकी कार्यप्रणाली समझने तथा दर्शकों के समक्ष आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देने में उत्साह दिखाया।

विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग बच्चों को केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें सीखने, प्रयोग करने, समस्याओं का समाधान खोजने और अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच, विश्लेषणात्मक कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षिका कामिनी सहाय को इस अभिनव गतिविधि के लिए बधाई दी और कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को करके सीखने के माध्यम से ज्ञान को व्यावहारिक जीवन से जोड़ना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram