फॉण्ट कनवर्टर NEW

रंजय सिंह हत्याकांड: फैसले के लिए अभी और करना होगा इंतजार

चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में शनिवार को आने वाला फैसला टल गया। धनबाद अदालत में आज मामले पर फैसला सुनाया जाना था, लेकिन फैसला नहीं हो सका। फिलहाल अगली सुनवाई या फैसले की तारीख तय नहीं की गई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में शनिवार को आने वाला फैसला टल गया। धनबाद अदालत में आज मामले पर फैसला सुनाया जाना था, लेकिन फैसला नहीं हो सका। फिलहाल अगली सुनवाई या फैसले की तारीख तय नहीं की गई है।

बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता समर श्रीवास्तव ने बताया कि फैसला क्यों टला, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अदालत की ओर से अगली तारीख की सूचना भी अभी नहीं दी गई है।

2017 में हुई थी रंजय सिंह की हत्या

रंजय सिंह की 29 जनवरी 2017 को धनबाद के सरायढेला इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह तत्कालीन मेयर संजीव सिंह के करीबी माने जाते थे। इस हत्याकांड के बाद धनबाद की राजनीति में सिंह मेंशन और रघुकुल के बीच वर्चस्व की चर्चा तेज हो गई थी।

नंदकुमार सिंह उर्फ मामा मुख्य आरोपी

मामले में बिहार के आरा निवासी नंदकुमार सिंह उर्फ मामा को मुख्य शूटर बताया गया है, जबकि हर्ष सिंह पर भी आरोप है। हर्ष सिंह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं और नंदकुमार सिंह जेल में बंद है।

पुलिस के अनुसार, नंदकुमार सिंह के कथित इकबालिया बयान के आधार पर हर्ष सिंह को मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए चार्जशीट दाखिल की गई थी। नंदकुमार सिंह 2018 से जेल में है और उसकी जमानत याचिकाएं हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो चुकी हैं।

कोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

फैसले की संभावना को देखते हुए शनिवार को धनबाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती।

अब सभी की नजर अदालत की ओर से तय की जाने वाली अगली तारीख पर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram